शिक्षक कृष्ण कहलाएगा

 

    शिक्षक कृष्ण कहलाएगा

हर बच्चा अर्जुन होगा, और शिक्षक कृष्ण कहलाएगा,

जीवन जीने का ढंग जब शिक्षक बच्चों को सिखलाएगा।

क्या करना है, कैसे करना है, ये उनको बतलाएगा,

तब हर बच्चा अर्जुन होगा और शिक्षक कृष्ण कहलाएगा।

किताबों में छुपे ज्ञान को, जीवन के धरातल पर उतारकर,

जब ज्ञान की गंगा हर घर में बहाएगा,तब वो युग आएगा,

जब हर बच्चा अर्जुन होगा और शिक्षक कृष्ण कहलाएगा।

तर्क -विर्तक और विश्लेषण, जब हर बच्चा सीख ही जाएगा ,

हर बच्चा अर्जुन होगा और शिक्षक कृष्ण कहलाएगा।

सब बच्चे पार्थ होंगे, जब शिक्षक सारथी बन जाएगा ,

जीवन रूपी इस रथ को जब सही दिशा दिखलाएगा,

तब शिक्षक कृष्ण होगा और बच्चा अर्जुन बन जाएगा।

साम,दाम और दण्ड भेद के इतर विनम्रता भी सिखलाएगा,

जीवन के हर प्रश्न को बच्चा ,जब दिल से हल कर पाएगा,

तब हर बच्चा अर्जुन होगा और शिक्षक कृष्ण कहलाएगा।

कंचन चौहान, बीकानेर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्षितिज के पार जाना है

मां

✨ It’s good to be confused at times... ✨