खूबसूरत है जिदंगी
खूबसूरत है जिदंगी
जिंदगी बहुत खूबसूरत है,
जरा नजरिया बदल कर तो देख।
गलतियां किस से नहीं होती,
तूं गलतियों से ऊपर उठकर तो देख।
औरों के संस्कारों पर उंगली उठाने से पहले,
कुछ अपने संस्कारों को अपना कर तो देख।
कुछ कमी तो छोड़ी है भगवान ने,
परिपूर्ण नहीं बनाया है किसी को,
बस थोड़ी सी कमी को अनदेखा कर के तो देख।
जैसी भी है,बहुत खूबसूरत है ये ज़िन्दगी,
जरा जी भर कर जी के तो देख।
तेरी इक हंसी पर,कितने चेहरे खिलते हैं,
जरा तूं जरा सा मुस्कुरा कर तो देख।
बहुत खूबसूरत है ये ज़िन्दगी,
तूं जरा इसे आजमा कर तो देख।
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा,
बस इसे गले लगा कर तो देख।
दुनिया खूबसूरत लगेगी तुझे,
बस तूं जरा मुस्कुरा कर तो देख।
कंचन चौहान, बीकानेर
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें